आपके सपने क्या है?
यदि आपके जीवन में कोई सपना नही है तो आप जीवन भर किसी और के सपने पूरे करने के लिए कार्य करेगें।
आप अपने जीवन के हर क्षेत्र में क्या चाहते हैं? पूरे विस्तार से सोचें और जो भी आपके लिए महत्वपूर्ण है, उसे स्पष्ट करें और उसको एक डायरी में लिखें। जैसे संबंध, कैरियर, आर्थिक क्षेत्र, स्वास्थ्य और हर उस क्षेत्र में जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। आप क्या बनना चाहते है, क्या करना या पाना चाहते हैं? आप जितना चाहें उतना विशिष्ट और विस्तृत हो सकते हैं। दरअसल हममें से अधिकांश लोग को पूरे जीवन भर यह पता ही नहीं रहता है कि उन्हें क्या-क्या चाहिए, पूरे जीवन भर यह दुविधा बनी रहती है। अधिकांश लोग अपने भविष्य की योजनाएं ही नहीं बना पाते, वह इतने संकुचित रहते हैं कि कुछ गिने-चुने चीजों के बारे में ही सोच कर सिमट जाते हैं। जैसे- घर, गाड़ी, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, शादी विवाह इत्यादि।

जरा सोचिए कि यदि हमारे से पहले सभी लोगों ने भी यही सोचा होता तो क्या इतने सारे अविष्कार हो पाते? इतने अच्छे-अच्छे और महत्वपूर्ण टेक्निकल और आधुनिक चीजों का विकास हो पाता? और क्या हम लोग इन सब का उपयोग कर पाते? और क्या हमारी सबकी जिंदगी इतनी आसान हो पाती? बिल्कुल भी नही।

याद रखें कोई भी मानव निर्मित चीज पृथ्वी पर दो बार में बनती है। पहला वर्चुअल, दूसरा एक्चुअल। कहने का आशय पहले हमारे दिमाग में बनती है उसके बाद फिर वास्तविक रूप से अस्तित्व में आती है। हमारे सपनों के बारे में पूरी तरह से स्प्ष्टता होनी चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार का कोई सन्देह नही होना चाहिए। जब तक हम यह सुनिश्चित ही नही करेंगे कि हमें क्या क्या-क्या चाहते हैं? तो इस सृस्टि को, हमारे प्रोवाइडर को कैसे पता चलेगा कि हमें क्या चाहिए? ठीक उसी प्रकार से से जब तक कोई बच्चा अपने माता-पिता को पूरी स्पष्टता से यह न बता दे कि उसे क्या चाहिए तब तक उसके माता-पिता को कैसे पता चलेगा?

जब तक हम यह स्पष्ट नहीं करेंगे की क्या करना है, क्या पाना है क्या बनना है? तब तक हमें कुछ भी अतिरिक्त मिलने वाला नहीं है और यदि हम ऐसा नहीं करते हैं कि हमें क्या करना है? तो दूसरे लोग हमारे बारे में यह सुनिश्चित करते हैं कि हमें क्या करना है?
कहने का आशय यह है कि हमे अपने जीवन में अपने सपनों अपने लक्ष्यों के बारे में पूरी तरह से स्पष्ट होना चाहिए और पूरे जोश , जुनून और विश्वास से उस पर कार्य करने चाहिए।
Get more stuff like this
Subscribe to our mailing list and get interesting stuff and updates to your email inbox.
Thank you for subscribing.
Something went wrong.